ဘာသာစကား တစ်ခုကို ရွေးပါ။

mic

ဝေငှသည်။ ပြောပြသည်။ အသိပေးသည်။

လင့်ကို မျှဝေပါ

QR code for https://globalrecordings.net/script/8224

unfoldingWord 27 - दयालु सामरी की कहानी

unfoldingWord 27 - दयालु सामरी की कहानी

အကြမ်းဖော်ပြချက်: Luke 10:25-37

ဇာတ်ညွှန်းနံပါတ်: 1227

ဘာသာစကား: Hindi

ပရိသတ်: General

ရည်ရွယ်ချက်: Evangelism; Teaching

Features: Bible Stories; Paraphrase Scripture

အဆင့်အတန်း: Approved

ဇာတ်ညွှန်းများသည် အခြားဘာသာစကားများသို့ ပြန်ဆိုခြင်းနှင့် အသံသွင်းခြင်းအတွက် အခြေခံလမ်းညွှန်ချက်များ ဖြစ်သည်။ မတူကွဲပြားသောယဉ်ကျေးမှုနှင့် ဘာသာစကားတစ်ခုစီကို နားလည်မှုရှိစေနိုင်ရန်နှင့် ဆက်စပ်မှုရှိစေရန် ၎င်းတို့ကို လိုအပ်သည့်အတိုင်း ပြင်ဆင်သင့်သည်။ အသုံးပြုနေသည့် အချို့သောဝေါဟာရများနှင့်သဘောတရားများကို ပိုမို ရှင်းပြရန် လိုအပ်နိုင်သည်၊ သို့မဟုတ် အစားထိုးခြင်း သို့မဟုတ် လုံးလုံး ချန်လှပ်ထားနိုင်သည်။

ဇာတ်ညွှန်းစာသား

एक दिन, यहूदी व्यवस्था का एक विशेषज्ञ यीशु के पास आया। वह सब को यह दिखाना चाहता था कि यीशु गलत रीति से शिक्षा दे रहा था। इसलिए उसने कहा, "हे गुरु, अनन्त जीवन पाने के लिए मैं क्या करूँ?" यीशु ने जवाब दिया, "परमेश्वर की व्यवस्था में क्या लिखा है?"

उस व्यक्ति ने कहा, "वह कहती है कि अपने परमेश्वर से अपने सारे मन, प्राण, सामर्थ, और बुद्धि से प्रेम रख। और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।" यीशु ने जवाब दिया, "तू एकदम सही है! यदि तू ऐसा करे, तो तुझे अनन्त जीवन प्राप्त होगा।"

परन्तु वह व्यवस्था का विशेषज्ञ लोगों को दिखाना चाहता था कि उसका जीवन जीने का तरीका सही था। इसलिए उसने यीशु से पूछा, "ठीक है, तो मेरा पड़ोसी कौन है?"

यीशु ने उस व्यवस्था के विशेषज्ञ को एक कहानी बताने के द्वारा जवाब दिया। "एक यहूदी व्यक्ति था जो एक सड़क से होकर यरूशलेम से यरीहो की यात्रा कर रहा था।"

परन्तु कुछ डाकुओं ने उसे देखा और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसका सब कुछ ले लिया और उसे लगभग मरने तक मारा-पीटा। तब वे चले गए।

उसके तुरन्त बाद, एक यहूदी याजक उसी सड़क से होकर गुजरा। उस याजक ने उस व्यक्ति को सड़क पर पड़ा हुआ देखा। जब उसने उसे देखा तो वह सड़क की दूसरी ओर जाकर आगे बढ़ गया। उसने उस व्यक्ति को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया।

इसके बाद कुछ ही समय बीतने पर, एक लेवी उस सड़क पर आया। (लेवी यहूदियों का एक गोत्र था जिन्होंने मंदिर में याजकों की सहायता की थी।) वह लेवी भी सड़क की दूसरी ओर से निकल गया। उसने भी उस व्यक्ति को अनदेखा कर दिया।

अगला जन जो उस सड़क पर आया वह सामरिया का एक पुरुष था। (सामरी और यहूदी एक दूसरे से नफरत करते थे।) उस सामरी ने सड़क पर उस व्यक्ति को देखा। उसने देखा कि वह यहूदी था, परन्तु फिर भी उसने उस पर बड़ा तरस खाया। अतः वह उसके पास गया और उसके घावों पर पट्टियाँ बाँधीं।

फिर उस सामरी ने उस व्यक्ति को अपने गधे पर डाला और उसे उस सड़क से एक सराय में ले गया। जहाँ पर उसने उसकी देखभाल करना जारी रखा।

अगले दिन, उस सामरी को अपनी यात्रा को जारी रखने की आवश्यकता थी। उसने उस सराय के प्रभारी व्यक्ति को कुछ धन दिया। उसने उससे कहा, "इस व्यक्ति की देखभाल करना। यदि इस धन के अलावा तेरा कुछ और धन खर्च हो तो वापिस आने पर मैं तेरे उन खर्चो का भुगतान कर दूँगा।"

फिर यीशु ने उस व्यवस्था के विशेषज्ञ से पूछा, "तुम क्या सोचते हो? इन तीन लोगों में से कौन उस व्यक्ति का पड़ोसी है जिसे लूटा और पीटा गया था?" उसने जवाब दिया, "वही जो उस पर कृपालु था।" यीशु ने उससे कहा, "तू जा और ऐसा ही कर।"

ဆက်စပ်သတင်းအချက်အလက်များ

အသက်ၡင်သော နတ်တော်ထွက် စကားတော်များ - GRN သည် ကယ်တင်ခြင်းနှင့် ခရစ်ယာန်အသက်တာနှင့်ပတ်သက်၍ ကျမ်းစာအခြေပြုသတင်းစကားများပါၡိသည့် ထောင်နှင့်ချီသောဘာသာစကားများနှင့် အသံအားဖြင့် ဧ၀ံဂေလိသတင်းစကားများ ရှိပါသည်။

Choosing the audio or video format to download - What audio and video file formats are available from GRN, and which one is best to use?

Copyright and Licensing - GRN shares its audio, video and written scripts under Creative Commons